लखनऊ: संगठन को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकारिणी सेवा समिति (पंजीकरण संख्या – LUC/02882/2024-2025) ने
उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी द्वारा जारी आदेश संख्या 003- (22-09-2025) के तहत पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया है। यह निर्णय संगठन के नियमों के पालन में विफलता तथा असन्तोषजनक प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है।
नई गठित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
प्रदेश अध्यक्ष – किरन कुमारी
प्रदेश उपाध्यक्ष – उर्मिला सिंह
प्रदेश महासचिव – शिवाजी
प्रदेश संगठन सचिव – नीलम गोस्वामी
प्रदेश महासचिव – मुन्नी माथुर
प्रदेश कोषाध्यक्ष – पूनम सिंह
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है।
संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नियमावली का कड़ाई से पालन करने तथा संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समर्पण भाव से कार्य करने की अपेक्षा की है।
__
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal
