प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय तीरंदाजी टीम द्वारा किए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि यह उपलब्धि देश के उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि टीम ने 18 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद पुरुष रिकर्व वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया, जो भारतीय तीरंदाजी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

मोदी ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की और कंपाउंड स्पर्धा में भारतीय टीम द्वारा अपने खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा किए जाने को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों ने भारत की तीरंदाजी क्षमता को नए स्तर पर स्थापित किया है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह वास्तव में एक विशेष उपलब्धि है, जो देश भर के कई महत्वाकांक्षी एथलीटों को प्रेरित करेगी। भारतीय तीरंदाजी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com