अनंतपुर : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा की सेवा भावना दुनिया के लिए एक आदर्श है। सत्य, , शांति, प्यार और अहिंसा सत्य साईं के जीवन के सिद्धांत हैं और ये वे मूल्य हैं जो दुनिया को शांति के रास्ते पर ले जाते हैं।
मुख्यमंत्री शनिवार काे सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह काे संबाेधित कर रहे थे। इस समाराेह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायडू ने याद दिलाया कि सत्य, शांति, प्यार और अहिंसा सत्य साईं के जीवन के सिद्धांत हैं और ये वे मूल्य हैं जो दुनिया को शांति के रास्ते पर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि सत्य साईं की सेवाएं बहुत बड़ी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर परोपकारी कार्य किए हैं। सत्य साईं बाबा के सेवा कार्यक्रमों और योजना के बारे में चंद्रबाबू ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु राज्यों में लाखों लोगों को पीने के पानी की सुविधा देने वाला उनका पहला सेवा कार्यक्रम रहा। उस समय सत्य साईं बाबा ने पीने के पानी की योजना के लिए प्रशांति निलयम को गिरवी रखने की बात कही थी। लेकिन बाद मे यह योजना भक्तों के दान से पूरी हाे गयी थी।
मुख्यमंत्री ने इस बात की भी सराहना की है कि सत्य साईं सेवा संस्था में काम करने वाले स्वयंसेवक की संख्या 7.50 लाख है और किसी भी सरकारी या निजी संस्था के पास इतनी ताकत नहीं है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर सत्य साईं आदिवासी महिला स्वास्थ्य योजना शुरू करना खुशी की बात है। मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि सत्य साईं ट्रस्ट जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जो स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवा रहा है, वह तारीफ़ के काबिल
है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal