बोेले, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से घबराई हुई है कांग्रेस
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलतेे हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी हमेशा देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करती रही है। मुख्यमंत्री सोमवार लोकभवन में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को दूषित किया है, यह समय-समय पर सामने आया भी है। हमें दुख है कि कांग्रेस अपने संस्थापकों के मूल्यों को भी नकारा है, आज का नेतृत्व बिल्कुल फेल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से कांग्रेस घबराई हुई है जिसमें 360 करोड़ का घोटाला हुआ है। इसमें 150 करोड़ रुपये कांग्रेस के नेताओं को मिला है। मिशेल से कांग्रेस के कौन से रिश्ते है जिसके लिए उन्होंने अपना अधिवक्ता भेजा है।
सीएम ने कहा कि इसमें श्रीमती गांधी का नाम आना और अन्य लोगों का नाम आना यह साफ करता है कि कांग्रेस क्यों घबराई हुई है। कांग्रेस देश की सुरक्षा सौदों के नाम पर घोटाला करती रही है। 2004 से 2014 के बीच जो भी घटित हुआ है मिशेल की गिरफ्तारी कांग्रेस की संलिप्तता को जाहिर कर रहा है। योगी ने कहा कि कांग्रेस का चोर मचाये शोर वाला हाल है। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने सही काम किया होता तो आज समय और पैसे की बचत होती। सीएम ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटालों में कांग्रेस की संलिप्तता सामने आ रही है। इटालियन कोर्ट ने भी माना है कि घोटाला हुआ है और घोटाला इटली के बाहर के लोगों ने किया है और यह कांग्रेस के लोग ही है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के कुकृत्य पर राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal