लखनऊ : लखनऊ हाईकोर्ट के जज के पास कार्यरत चपरासी विनोद कुमार प्रजापति की गुरुवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह लगभग 11 बजे विनोद प्रजापति को अचानक तेज दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद हाईकोर्ट के कर्मचारी तत्काल एम्बुलेंस से उनको लोहिया अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। विनोद अपने पीछे परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गये हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal