जम्मू : जम्मू-कश्मीर में बुधवार को मैदानी इलाकों में हुई हल्की बारिश तथा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद रात में मौसम साफ रहने के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में कड़ाके की सर्दी के साथ ही बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राज्य में बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है। विभाग के अनुसार 6 जनवरी तक मौसम इस प्रकार बना रहेगा तथा इसके बाद ही मौसम में सुधार होना शुरू हो जाएगा। इसी दौरान श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम तथा गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.3 तथा शून्य से नीचे 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी दौरान लद्दाख संभाग का द्रास न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंड़ा स्थान रहा। करगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लेह का शून्य से नीचे 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal