नई दिल्ली : बर्फीली हवाओं से दिल्ली के साथ-साथ आसपास के शहरों में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इससे लोग कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते नजर आए। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि पिछले दो दिनों से सुबह निकलती धूप ने दिल्ली के लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 10 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। इसके बाद अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 21 से 22 और न्यूनतम तापमान 07 से 08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी नमी भरी हवा चलेगी। उसकी वजह से कोहरा भी बना रहेगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा मिलेगा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal