रायबरेली : यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी का जन्मदिन शनिवार को रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। जिले भर में आयोजित कई कार्यक्रमों में केक काटा गया और अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए। सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि रायबरेली गांधी परिवार के लिए उनका अपना घर है और यहां लोगोंं से प्रियंका गांधी का जुड़ाव भावनात्मक है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस भावनाओंं को बनाये रखें। शर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव में सभी एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। उन्होंने सभी को प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal