इटावा : प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगणा जोशी ने शनिवार को ओमप्रकाश राजभर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किए जाने पर दिए बयान की निंदा की। उन्होंने शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि राजभर स्वयं कैबिनेट मंत्री हैं। उनकी पार्टी सरकार की घटक दल है। उन्हें गंगा को लेकर ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। गंगा की पवित्रता पर किसी का तमगा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा पर विश्व के वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। यूनेस्को ने भी कुम्भ के आयोजन को अदभुत बताते हुए भारतीय संस्कृति की तारीफ की है। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर कहा कि प्रियंका पहले भी चुनाव प्रचार करती रही हैं। राजनीति में उनका स्वागत है, लेकिन उनके आने से उत्तर प्रदेश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राज्य में कांग्रेस पहले भी विलुप्त थी और आगे भी रहेगी। प्रियंका गांधी युवा नहीं हैं। युवा बीस पच्चीस वर्ष के होते हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal