तकनीकी अधिकारियों को बढ़ावा देने को हॉकी इंडिया का आयोजन
नई दिल्ली : हॉकी इंडिया अंपायरिंग और तकनीकी मानकों को बढ़ाने के लिए 29 मार्च को ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन करेगा। यह ऑनलाइन टेस्ट अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के व्यावसायिक विकास को बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस टेस्ट से अधिकारियों को अपने कौशल-आधारित और ज्ञान-आधारित विशेषज्ञता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा कि हम इस ऑनलाइन टेस्ट में अच्छी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। इस ऑनलाइन टेस्ट के आयोजन से भारत में अंपायरिंग और तकनीकी का स्तर ऊंचा उठेगा। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन 29 मार्च को 11 बजे से एक बजे तक किया जाएगा। टेस्ट के लिए नामांकन करने के लिए पंजीकरण 26 फरवरी से शुरू होगा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal