लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की लखनऊ से जीत सुनिश्चित मान रहे जोश से भरे भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को उनके आवास पहुंचे। वहां मौजूद भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को कार्यकर्ताओं ने अग्रिम बधाई दी। दिलकुशा स्थित गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सरकारी आवास पर उनके पुत्र पंकज सिंह की मौजूदगी में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जीत की अग्रिम बधाई दी। कार्यकर्ताओं का जोश देखकर पंकज सिंह भी उत्साहित हो गए। उन्होंने सभी का हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया। दोपहर बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं का आवास पर तांता देखकर पंकज सिंह उनको लेकर अपने बैठक कक्ष में चले गए। पंकज सिंह मतगणना के दिन भी लखनऊ में रहेंगे और भाजपा की तरफ से तय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके साथ ही वह भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करते रहेंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal