सुलतानपुर : कैबिनेट मंत्री मेनका संजय गांधी 13 859 वोट से जीत दर्ज करके सुल्तानपुर की पहली महिला सांसद बनी हैं। भाजपा कार्यकर्ता ने एक-दूसरे दूसरे को बधाई दी। भाजपा उम्मीदवार की जीत पर जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया और पटाखे जलाए गये। भाजपा उम्मीदवार मेनका संजय गांधी ने सुल्तानपुर की जनता का आभार जताया है। पहली बार महिला सांसद चुने जाने के कारण महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।
गठबंधन बसपा प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने 444422 मत पाकर भाजपा उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी। भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी 458281 वोट पाकर जीत दर्ज की है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार संजय सिंह को 41 588 वोट मिले हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार कमला यादव को 11 484 वोट मिले है। 9770 मतदाताओ ने नोटा का प्रयोग कर यह साबित किया कि उनको कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal