लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा बुधवार को लखनऊ पहुंचे। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पहुुंचने पर उन्नाव के सांसद साक्षी महराज और भाजपा नेता वीरेन्द्र तिवारी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा का स्वागत किया। वे आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वे मुख्यमंत्री आवास जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने प्रदेशभर के विजयी भाजपा सांसदों को भोजन पर बुलाया है। साथ ही वहां पर बैठक भी होगी। इसके बाद शाम को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक में सभी क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के अलावा लोकसभा प्रभारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal