लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन तथा स्थानीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन स्थानों पर ईद की नमाज सम्पन्न होगी, वहां पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal