मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का भी प्रस्ताव दिया है। इससे पहले मिलिंद एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर सरकार के साथ खड़े दिखे थे। जबकि कांग्रेस ने इससे दूरी बनाए रखी थी। दरअसल इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक की थी। मिलिंद ने प्रधानमंत्री मोदी के इस विजन की सराहना की थी। एक तरह से मिलिंद ने अपनी पार्टी के विरोध के बावजूद इस मुद्दे पर समर्थन किया हालांकि उन्होंने इसे अपना निजी बयान बताया था।

Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal