बेंगलुरु : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना से इनकार किया। हासन जिले के नवीले गांव में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन समाप्त होता है तो उनकी पार्टी वैकल्पिक सरकार बनाने की कोशिश करेगी। भाजपा इंतजार करेगी और घटनाक्रम पर नजर रखेगी। उन्होंने दावा किया कि जिन विधायकों ने गठबंधन से इस्तीफा दिया है, वे भाजपा के संपर्क में नहीं थे। उन्होंने गठबंधन सरकार की कार्यशैली से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले दिन में येदियुरप्पा ने तुमकुरु और हासन जिलों के सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal