भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की जगह स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष चुना है. स्वतंत्र देव सिंह ओबीसी समुदाय से आते हैं और संघ के आंगन में पले बढ़े हैं. उन्होंने कार्यकर्ता से लेकर संगठनकर्ता तक का सफर तय किया है और मौजूदा समय में योगी सरकार में परिवाहन मंत्री हैं. हालांकि एक दौर में स्वतंत्र देव सिंह पत्रकारिता करते थे. दिलचस्प बात यह है कि स्वतंत्र देव सिंह का नाम पहले कांग्रेस सिंह था लेकिन बाद में संघ के संपर्क में आने पर उनका नाम स्वतंत्र देव सिंह रख दिया गया. यह नाम स्वतंत्र भारत अखबार से ही प्रेरित था, जिसमें ‘कांग्रेस सिंह’ काम करते थे. इस तरह लोग आज के दौर में उन्हें स्वतंत्र देव सिंह के नाम से जानने लगे हैं.

Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal