नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल दानवे के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए उनकी जगह चंद्रकांत दादा पाटिल को महाराष्ट्र की कमान सौंप दी है। शाह ने मंगलवार को संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए चंद्रकांत दादा पाटिल को महाराष्ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद रावसाहेब पाटिल दानवे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इसके बाद से उनके प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर चर्चा चल रही थी। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर अमल करते हुए दानवे ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से राज्य में बड़ेस्तर पर संगठन में बदलाव की संभावना है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal