पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ नरेंद्र मोदी कैबिनेट में काम कर चुकीं मेनका गांधी ने जेटली के निधन को देश के साथ भाजपा के लिए काफी बड़ी क्षति माना है। अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर के दो दिनी दौरे पर आईं मेनका गांधी ने आज के सभी कार्यक्रम रद कर शोक सभा आयोजित की।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन की सूचना मिलते ही अपनी कई सभाएं स्थगित कर दीं। इस दौरान उन्होंने अखण्डनगर ब्लाक के रतनपुर में पूर्व वित्त मंत्री की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने शोकसभा की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अरुण जेटली काबिल, अच्छे व गुणवान व्यक्तिव के धनी थे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal