कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 27 अगस्त को रायबरेली का दौरा करेंगी। जहां वह कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करेंगी। बता दें कि अखिलेश सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था।

उनकी बेटी अदिति सिंह कांग्रेस से विधायक हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी रेल कोच फैक्ट्री का भी दौरा करेंगी। जहां वह रेलवे के निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद शाम को लखनऊ आकर दिल्ली लौट जाएंगी।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal