अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को छराबड़ा स्थित अपने नए घर में पूरा दिन व्यतीत किया। प्रियंका वाड्रा दो दिन शिमला की हसीन वादियों में बिताएंगी। इसके बाद उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी अपनी महिला मित्र के साथ छराबड़ा घूमने आई हैं। प्रियंका अपनी मित्र के साथ अपने नए घर में ठहरी हैं। मौसम खराब होने के कारण दोनों ने आशियाना में रहकर पूरा दिन व्यतीत किया।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले प्रियंका अपनी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ घूमने के लिए छराबड़ा आईं थीं। दोनों भी छराबड़ा स्थित अपने आशियाना में ठहरे थे। इस दौरान दोनों ने कुफरी और आसपास क्षेत्रों में घूमने का आनंद लिया था।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal