समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को रामपुर में बड़ी घोषणा की है। सांसद आजम खां के हमसफर रिसॉर्ट में राशि विश्राम करने के बाद अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया। यहां पर उन्होंने कहा कि आजम खां के खिलाफ दर्ज सारे मुकदमे फर्जी हैं। हमारी पार्टी के सत्ता में आने पर इनके खिलाफ दर्ज सभी फर्जी मुकदमे हम वापस करा देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा मुखिया शनिवार को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंनेे कहा कि भाजपा सरकार ने कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं। भाजपा ने हमें सिखा दिया है कि पुलिस वालों से काम कैसे लेना है। सीओ और एसओ से कैसे काम कराना है। अपनी मर्जी का कप्तान लाइए और जो चाहे काम कराइए। सरकार आती जाती रहती हैं। हम भी सत्ता में रहे हैं,
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal