लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अलीगढ़ जिले की इगलास विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में मुकेश कुमार (धनगर) को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने शुक्रवार बताया कि 11 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने मुकेश कुमार (धनगर) को अलीगढ़ जिले की इगलास विधानसभा सीट के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal