कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लक्ष्मी पूजा के मौके पर शुभकामनाएं दी है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि आज पश्चिम बंगाल में कोजागरी या लक्खी पूजा मनाई जा रही है। इस मौके पर मैं सभी लोगों को शुभकामनाएं दे रही हूँ। शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा को कहते हैं। ज्योतिष के अनुसार, पूरे साल में केवल इसी दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। हिन्दू धर्म में इस दिन कोजागर व्रत माना गया है। इसको कौमुदी व्रत भी कहते हैं। इसी दिन श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। मान्यता है इस रात्रि को चन्द्रमा की किरणों से अमृत झड़ता है। तभी इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रातभर चांदनी में रखने का विधान है। इस रात्रि की मध्यरात्रि में देवी महालक्ष्मी अपने कर-कमलों में वर और अभय लिए संसार में विचरती हैं और मन ही मन संकल्प करती हैं कि इस समय भूतल पर कौन जाग रहा है? जागकर मेरी पूजा में लगे हुए उस मनुष्य को मैं आज धन दूँगी। पश्चिम बंगाल में खीर की जगह खिचड़ी चढ़ाया जाता है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal