लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी की पत्नी आशा त्रिपाठी (69) का सोमवार को निधन हो गया। उनका शव अंतिम दर्शन के लिए इंदिरा नगर कालोनी स्थित आवास पर रखा गया। पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी की पत्नी आशा त्रिपाठी कैंसर होने के कारण कुछ समय से संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थी। कैंसर की बीमारी से लड़ते हुए उनकी सुबह आठ बजे के करीब मृत्यु हो गयी। उनके शव को इंदिरा नगर कालोनी के ब्लॉक सी में सेक्टर 18/62 आवास पर लाया गया जहां करीब दो घंटे अंतिम दर्शन के लिए शव को रखकर वहां से भैसाकुंड को अंतिम यात्रा रवाना हुई। सत्यदेव त्रिपाठी की पत्नी के निधन की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री राम किशन द्विवेदी, पूर्व एमएलसी सिराज मेहदीं, प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह समेत प्रदेश पदाधिकारी व नेता पहुंचे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal