मुंबई : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ कांग्रेस विधायक बालासाहेब थोरात को महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किया गया है। इस आशय की घोषणा मुंबई में आज मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे ने की है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के सभी 44 विधायकों को मुंबई के होटल में रखा गया है। इस होटल में खडगे ने बालासाहेब थोरात को विधायक दल का नेता बनाये जाने की घोषणा की।
बालासाहेब थोरात 1985 से लेकर अब लगातार 8 बार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं। इस तरह बालासाहेब थोरात महाराष्ट्र की 14 वीं विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक है। इसी प्रकार थोरात राजस्व मंत्रालय सहित कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं। बैठक में खडगे ने सभी कांग्रेस विधायकों को कांग्रेस पार्टी की ओर से तय की गई भूमिका के तहत भाजपा सरकार के विरुद्ध मतदान करने की अपील की।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal