लखनऊ : कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से सत्ता में आयी है, तब से किसानों का उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है। जिस मानसिकता से अंग्रेजों ने देश के किसानों का शोषण किया था, वही व्यवहार भाजपा किसानों के साथ कर रही है। आराधाना मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि प्रदेश में गन्ना किसान आन्दोलित हैं किन्तु भाजपा सरकार हमेशा उनको धोखा ही देती रही है। लगातार पिछले दो सालों में गन्ने के मूल्य में कोई वृृद्धि नहीं हुई है। अगैती में 325 रुपये, सामान्य में 315 रुपये तथा अन्य में 310 रुपये जो राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) लागू की गयी थी उसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि बिजली के दाम बढ़ये गये, उर्वरक के दाम बढ़े, डीजल-पेट्रोल महंगा हुआ, कीटनाशक दवाओं के दाम बढ़े, सिंचाई, निराई-गुड़ाई, मजदूरी बढ़ी किन्तु गन्ने के मूल्य में कोई वृृद्धि नहीं की गयी जबकि गन्ना उत्पादन की लागत काफी बढ़ गया है।‘अपराधी बचाओ, नारी सताओ’ की राह पर चल रही भाजपा : आराधना
आराधना मिश्रा ने कहा कि उन्नाव सहित यूपी में लगातार हो रही रेप की घटनाओं से प्रदेश ही नहीं पूरा देश शर्मसार है। अकेले उन्नव में ग्यारह माह के दौरान दुष्कर्म के 51 मुकदमे दर्ज हुए हैं। भाजपा ने चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि महिला सुरक्षा के लिए तीन महिला बटालियन तथा हर जिले में तीन महिला पुलिस स्टेशन स्थापित किये जायेंगे। महिला उत्पीड़न के मामलों की जांच के लिए एक हजार महिला अफसरों का जांच विभाग बनाया जाएगा तथा इन मामलों पर त्वरित कार्यवाही के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी। जबकि चुनाव के समय जनता से किये गये ये सारे वादे आज हवा हवाई साबित हो रहे हैं। प्रदेश में गन्ना किसानो द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन का समर्थन करते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। जब तक किसान का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास सम्भव नहीं है। भाजपा की सरकार किसान विरोधी है और उसने देश के अन्नदाताओं को ठगा है।
[/checklist]
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal