कहा, भाजपा का राजहठ देश के भविष्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का राजहठ देश के भविष्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे हमारे देश की छवि को अपूरणीय क्षति हुई है। बुधवार को सुबह संर्पूणानंद विश्वविद्यालय की एक प्रदर्शन की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि विश्व के कई नामी विश्वविद्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि सीएए की वजह से दुनियाभर में हमारे देश की छवि को अपूरणीय क्षति हुई है। विश्व के कई नामी विश्वविद्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस द्वारा उड़ानों पर पाबंदी लगाने की भी ख़बरें आ रही हैं। भाजपा का राजहठ देश के भविष्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal