मीरजापुर : 26 दिसम्बर को लगने वाले सूर्य ग्रहण के कारण मां विंध्यवासिनी का कपाट साढ़े छह घंटे तक बंद रहेगा। इस दौरान पूर्ण रूप से दर्शन पूजन प्रतिबंधित रहेगा। श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि सूर्य ग्रहण लगने के कारण 26 दिसम्बर को सुबह सात बजे से डेढ़ बजे तक मां विंध्यवासिनी के कपाट बंद रहेंगे। दोपहर को आरती के बाद मां विंध्यवासिनी के कपाट खोले जायेंगे। 26 दिसम्बर की सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन का कार्य सुबह सात बजे तक श्रद्धालुओं के लिए चलता रहेगा। इसके बाद मां विंध्यवासिनी के कपाट बंद कर दिए जायेंगे। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के पश्चात दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक मां विंध्यवासिनी की आरती एवं शयन के बाद डेढ़ बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए गर्भगृह के कपाट खोले जायेंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal