स्थापना दिवस पर प्रियंका ने दिलाई संविधान की शपथ!
लखनऊ : कांग्रेस आज पार्टी का 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंचीं और स्थापना दिवस समारोह में संविधान की स्थापना पढ़ी और कांर्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका गांधी रणनीतिक और कार्ययोजना कमेटी के साथ बैठक कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान पर हमला करने वालों का विरोध करेंगे। इससे पहले प्रियंका गांधी एनआरसी और नागरिकता कानून पर संघर्ष की अगली रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे लखनऊ पहुंचीं थीं। एयरपोर्ट से सीधे गोखले मार्ग स्थित आवास पर पहुंची। प्रियंका यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा कुछ प्रमुख नेताओं से मिलीं।
कुपोषित बच्चे की मौत पर सरकार को घेरा
वाराणसी में अतिकुपोषित बच्ची आराधना की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करके कहा, भाजपा शासित यूपी में बच्चों को मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं, पर स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है। भाजपा शासन में दिखासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं लेकिन कुपोषण से बच्चों की जान जा रही है। कैसा शासन है यह?
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal