कहा, प्रियंका को देख लगता है कांग्रेस बनी दंगा कराओ पार्टी
अपने दूसरे ट्वीट में उप मुख्यमंत्री ने लिखा, “कांग्रेस की नेता प्रियंका लखनऊ की जनता का भला नहीं चाहतीं। नौटंकी से वोट नहीं मिलेगा। बची खुची कांग्रेस समाप्त होगी। यूपी का बच्चा-बच्चा जानता है, कांग्रेस के पास केवल फ़ोटो खिंचवाने वाले बचे हैं। सीएए को लेकर देश को गुमराह करने से कांग्रेस लोगों की नज़र में खलनायक हो गई है।” शनिवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में प्रियंका वाड्रा ने कहा था कि आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। सीएए और एनआरसी से डराया जा रहा है। लड़कियों में आज डर का माहौल है। आज देश में संकट में हैं। सरकार आज छात्रों की आवाज को दबा रही है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal