शॉर्ट वीडियो ऐप Tiktok देशभर में काफी लोकप्रिय हो चुका है। हर दूसरा व्यक्ति Tiktok चला रहा है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल, Tiktok यूजर्स का निजी डाटा खतरे में है। यह खतरा एक बग के जरिए आया है। साइबर रिसर्च फर्म चेकप्वाइंट की एक रिसर्च के मुताबिक, Tiktok में आए इस बग के चलते यूजर्स का निजी डाटा हैकर्स के निशाने पर आ गया है।
जानें इस बग के बारे में: Tiktok में आया यह बग, यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज के जरिए यूजर्स को मालवेयर से प्रभावित लिंक भेजता था। अगर यूजर इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो उनके अकाउंट का कंट्रोल हैकर्स के पास चला जाता है। ऐसे में हैकर्स आपके अकाउंट से वीडियो अपलोड कर पाएंगे। साथ ही पहले से मौजूद वीडियो को भी एक्सेस कर पाएंगे। रिसर्च की मानें तो Tiktok ने इस बग को फिक्स कर लिया है। आपको बता दें कि रिसर्च फर्म ने यह रिपोर्ट 20 नवंबर को पेश की थी। वहीं, TikTok ने इस बग को 15 नवंबर को फिक्स किया था।
इस तरह रखें डाटा सुरक्षित: रिसर्च ने यह कंफर्म किया है कि ऐप के लेटेस्ट वर्जन में सभी बग्स को फिक्स किया गया है। ऐसे में अगर यूजर्स को अपना अकाउंट सेफ रखना है तो आपको TikTok को नए वर्जन पर अपडेट करना होगा। इसके साथ ही अगर आपके पास कोई भी लिंक आता है तो गलती से भी उस पर क्लिक न करें।
बेहद लोकप्रिय है TikTok: यह वीडियो शेयरिंग ऐप युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। अमेरिका में TikTok यूजर्स 60 फीसद हैं। इनमें 16 से 24 वर्ष के लोग शामिल हैं। यहां पर लगभग 26.5 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal