लखनऊ : देशभर में रविवार को 71वां गणतंत्र उत्साह, उमंग और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इसी क्रम में एल्डर्स हब, विराम खण्ड-5 व गोमतीनगर जनकल्याण समिति के तत्वाधान में वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा 26 जनवरी 2020 को 71वां गणतंत्र दिवस बडे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी वरिष्ठ जनों ने देश को दुश्मनों से सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इसी क्रम में पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा स्वच्छता अभियान को आगे बढाने का संकल्प भी लिया गया।
इस कार्यक्रम में सीमा सिंह उपाध्य्क्ष, आरएस मिश्रा सचिव, डॉ.भरत राज सिंह पर्यावरणविद व महानिदेशक (एस.एम.एस), गोरखनाथ निषाद, पूर्व मंत्री, एस.एस. मिश्रा, रामायण सिह, आर.के. जैतलीटी, उमेश चन्द तिवारी, एस.बी.एल. मल्होत्रा, संतोष पाण्डेय, डा.आर.बी. सिंह आदि वासंती पार्क, विराम खंड-5, गोमती नगर में एकत्रित हुये तथा गणतन्त्र दिवस को बड़े धूमधाम व उत्साह से मनाया गया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal