नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार तड़के पुलिस ने एक एनकाउंटर में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। इन बदमाशों का नाम राजा कुरेशी और रमेश बहादुर था। इन दोनों पर कई आपराधिक मामले चल रहे थे। इसी महीने करावल नगर में भी इन दोनों ने मर्डर किया था। इसके साथ ही पुलिस अन्य कई मामलों में भी इन दोनों की तलाश कर रही थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों अपराधियों और स्पेशल सेल के बीच सुबह 5 बजे के आसपास एनकाउंटर हुआ। एन्काउंटर के दौरान दोनों पुलिस की गोली से घायल हो गए। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों पर कई मुकदमे थे, हाल ही में 12 तारीख को करावल नगर में मर्डर किया था। इसके अलावा ये दोनों और भी कई अपराधों में शामिल रहे थे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal