गाजियाबाद। कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार की शाम को हार्ट अटैक से निधन हो गया जिस समय त्यागी को हार्ट अटैक पड़ा वह समय एक टीवी चेनल की डिबेट में थे। इसी दौरान वे अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल नजदीक में ही कौशांबी यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और अपनी अलग पहचान थी। वे टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे। राजीव त्यागी ने अपना राजनीतिक कैरियर राष्ट्रीय लोकदल से शुरू किया था। हापुड़ के सिखेड़ा गांव में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सभा में काले झंडे दिखाने पर वह सुखिर्याें में आए थे। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह हसमुख व्यक्तित्व के मालिक थे। राजीव त्यागी के निधन की खबर सुनकर राजनीतिक दलों से जुडे़ लोगों का उनके वसुंधरा सेक्टर 16 स्थित आवास पर तांता लग गया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal