बेतिया में लोगों की पिटाई से भड़की महिलाओं ने शनिवार को कालीबाग ओपी पर बवाल किया। साथ ही उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई महिलाओं को चोटें आईं हैं।
बता दें कि ट्रक की ठोकर से दो लोगों के घायल होने के बाद कुछ लोग ट्रक चालक को पकड़ थाने पर ले गए जहां पर पुलिस ने लोगों की पिटाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से महिलाएं आक्रोशित हो गईं और कालीबाग थाने पहुंच गईं। महिलाओं ने थाने में जमकर हंगामा किया व पुलिस पर पथराव भी किया। इस पर पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई महिलाओं को चोटें आईं है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal