जिले के एक गांव में घर के आंगन में मां के साथ सो रही दो साल की बच्ची का पिछले महीने कथित रूप से अपहरण कर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है.
जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक एस बहुगुणा ने बताया कि दो साल की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोनू ठाकुर (21) व उसके साथी शुभम मल्लाह (20) को आज गिरफ्तार किया है.
उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता ने 17 सितंबर को शाहपुरा पुलिस थाने में घर से बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस बच्ची का उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपने माता-पिता के साथ 16-17 सितंबर की रात आंगन में सो रही थी.
आपको बता दें, देश भर में रेप मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस से गैंगरेप का मामला सामने आया. इस मामले को लेकर देशवासियों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोग सड़कों पर उतर कर पीड़ित परिवार और मृतक के न्याय की मांग कर रहें है. लोगों की मांग है कि आरोपियों को फांसी हो.
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal