बिहार में अगले हफ्ते पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए राजनेताओं का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है। सभी जनता से बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाद कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। वहीं गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया है।
इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद हैं। इसके अलावा आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य में प्रचार की कमान संभालेंगे। वे बाढ, सासाराम और औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें मौका मंत्री करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मुख्य-मौका मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी, जनता ने बहुत दिया आपको मौका और आप ने दिया जनता को धोखा।’
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal