शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से कन्या-पूजन का पुनीत कार्य किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। गोरखनाथ मंदिर में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। सीएम योगी ने इस दौरान यह संदेश भी दिया प्रदेश में महिलाओं और बेटियों का सम्मान इसी प्रकार होता रहेगा।
नवरात्र की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास पूरे विधि-विधान से नवमी पूजन किया। इस अवसर उन्होंने परंपरागत रूप से नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की और अपने हाथ से भोजन कराया। कन्या पूजन के लिए पहले 12 बजे का समय निर्धारित था लेकिन दोपहर 11ः45 बजे तक ही नवमी तिथि होने की वजह से यह पूजा नौ बजे तक ही सम्पन्न कर ली गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में मातृ शक्ति की आस्था रही है। इसी का प्रतीय यह कन्या पूजन है।
मंत्राक्षरमयीं लक्ष्मीं मातृणां रूपधारिणीम्
नवदुर्गात्मिकां साक्षात् कन्यामावाहयाम्यहम्।।जगत्पूज्ये जगद्वन्द्ये सर्वशक्तिस्वरुपिणि।
पूजां गृहाण कौमारि जगन्मातर्नमोस्तु ते।।नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज विधि-विधान से कन्या-पूजन का पुनीत कार्य संपन्न हुआ।
कन्या देवियों को नमन! pic.twitter.com/bwvP2FKOAH
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 25, 2020
कन्या पूजन की शुरुआत नौ कुंवारी कन्याओं के पांव पखारने से हुई। सीएम योगी ने सबसे पहले बारी-बारी से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और फिर एक बटुक भैरव का पांव पखारा। उसके बाद टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजा-अर्चना के बाद कन्या भोज का कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी नौ कन्याओं और बटुक भैरव के पास गए और उनकी थाली में अपने हाथ से भोजन परोसा। इसी क्रम में उन्होंने पूजन कक्ष में मौजूद अन्य कन्याओं को भी पूरी श्रद्धा के साथ भोजन कराया। योगी आदित्यानाथ ने सभी कन्याओं को अपने हाथ से दक्षिणा और उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदाई भी की।
मां सिद्धिदात्री की हुई आराधना : कन्या पूजन से पहले ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने श्रीदुर्गा सप्तशती के पाठ और आरती के साथ मंदिर में देवी के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना की।
त्याग, धैर्य, संयम, शक्ति एवं सत्य की विजय के प्रतीक पर्व 'विजयादशमी' के पावन अवसर पर आज श्री @GorakhnathMndr में परंपरानुसार 'श्री नाथ' जी का पूजन-अर्चन एवं विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ।
सभी का कल्याण हो।
सभी का उत्थान हो।श्रीनाथ जी का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो। pic.twitter.com/L7eCgWM1UV
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 25, 2020
मनाए त्योहार पर जोश में न खोएं होश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है। रविवार को गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजना के बाद अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार उमंग व उत्साह का अवसर होता है, लेकिन कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों में हमें जोश में होश खोने की आवश्यकता नहीं है। उमंगपूर्वक त्योहार मनाएं, साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पूरा ख्याल रखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ी जा रही लड़ाई में हमने इस वैश्विक महामारी को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है। त्योहार मनाते समय हमें ‘दो गज दूरी, मास्क है जरूरी’ के नियम का अनिवार्य रूप से पालन करना है।
पीएम मोदी ने देश में रामराज की परिकल्पना को किया साकार : विजयादशमी की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा कि यह पर्व हमें सत्य की राह पर चलते हुए, न्यायपूर्ण आचरण करने और धर्मपथ पर अडिग रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी के ही दिन लंका पर विजय प्राप्त कर प्रभु श्रीराम ने सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु, निरामयः की कामना वाली रामराज की संस्थापना की थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे रामराज की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal