
लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा इं.अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को लखनऊ सदर कैण्टोनमेंट विधानसभा से विधायक पद का प्रत्याशी बनाये जाने, अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ को उत्तरी विधानसभा लखनऊ तथा नीतू कनौजिया को मोहान विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी प्रत्याशियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
विधानसभा का प्रत्याशी बनोय जाने पर अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ ने कहा है कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरा खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा और संगठन की मजबूती के लिए हर पल तत्पर रहूंगा। इसके साथ ही इं.अजय कुमार और नीतू कनौजिया ने भी पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास में जुटे रहने की प्रतिबद्धता जताई है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal