बाराबंकी। जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो नए मेहमान के स्वागत की तैयारी में पूरा परिवार जुट जाता है। प्रसव के बाद शिशु के लिए कुछ खास चीज़ों की जरूरत होती है, जिसे इकट्ठा करने में हर कोई लग जाता है। वहीं, बच्चे के जन्म से पहले कुछ पारंपरिक रस्में भी निभाई जाती हैं, जिनमें से एक है गोद भराई। इसी क्रम में पोषण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 3053 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ गांव की अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंगलगीत के साथ प्रथम तिमाही की करीब 2811 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भेट कर गोदभराई की रस्म अदा की गई। मौके पर गर्भवती महिलाओं का राजिस्ट्रेशन कर पोषण व अन्य के बारे में विभिन्न जानकारियां दी गई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी निधि सिंह ने बताया जनपद के 3053 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई दिवस कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले में प्रथम समेस्ट यानि तीसरे माह की करीब 2811 गर्भवती महिलाओं गोद भरकर रस्म अदा की गई और पौष्टिक आहार भेट की गई। सीडीपीओ ने आगे बताया कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं और उनके अभिभावकों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली उपहार के रूप में गुड़, चना, सहजन, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, पोषाहार, आयरन की गोलियां आदि दिया जा रहा है। उन्हें इनका प्रतिदिन सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मौसमी फलों व सब्जियों से के सेवन से होने वाले पोषण लाभ के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। कुल मिलाकर गर्भवती महिलाओं के साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु के विकास की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए यह योजना चलाई जा रही है।
विकास खण्ड बंकी के आंगनबाड़ी केन्द्र बंकी प्रथम की कार्यकर्ता रीता मौर्या ने बताया कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को जानकारी दी गई कि भोजन दिन में तीन बार और डेढ़ गुना ज्यादा खाए। खाने में पौष्टिक भोजन जैसे अनाज, दूध, फल, दाले, हरी साग- सब्जी, घी व अन्य चीजें भी खाएं, दिन में प्राप्त घंटे की नींद ले, कोई भी भारी वस्तु न उठायें। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र पर एक गर्भवती महिलाओं की गोद भरी गई। मौके पर गर्भवती महिलाओं को कैल्सियम, आयरन की गोली दी गई, साथ ही चुड़ी, बिन्दी समेंत अन्य श्रंगार के समान व पोषाहार वितरण किये गये। सभी महिलाओं से आयरन युक्त नमक व साग, सब्जी खाने की अपील की गई।
ब्लॉक बंकी के नगर आवास विकास प्रथम आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता रीता त्रिपाठी ने बताया केन्द्र पर जन सहयोग से गोदभराई दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान केन्द्र पर आयी सभी महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान केन्द्र पर 2 गर्भवती महिलाओं की गोदभर कर रस्म अदा की गई। कार्यक्रम के तहत सभी महिलाओं का पोषाहार, आयरन की गोली व पीले फल, चना, गुड़ आदि वितरण किया गया। सभी महिलाओं से आयरन युक्त नमक व साग, सब्जी खाने की अपील की गई।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal