नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत तमाम सांसदों ने सरोजिनी नायडू की जयंती पर संसद के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कई संसद सदस्यों, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है सरोजिनी नायडू के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में 16 दिसम्बर 1959 को किया था। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था। इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्वान तथा मां कवयित्री थीं और बांग्ला में लिखती थीं। आजादी के बाद सरोजिनी नायडू उत्तर प्रदेश की पहली राज्यपाल बनीं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal