लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री दीक्षित ने आज यहां जारी अपने सन्देश में कहा है कि सम्पूर्ण जगत में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि भारत के अध्यात्मिक उत्सवों में सबसे महत्वपूर्ण है। भगवान शिव के रुद्र नाम का उल्लेख सर्व प्रथम ऋग्वेद में मिलता है। इस दिन शिव-भक्त शिव मंदिरों में बेल-पत्र आदि अर्पित कर जलाभिषेक करते हैं। धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इस पर्व का बहुत महत्व है। श्री दीक्षित ने महाशिवरात्रि के अवसर पर समूचे जगत के जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal