सिद्धार्थनगर : पश्चिम बंगाल में दस वर्षों से शासन करने वाली पार्टी का खेला अब समाप्त हो गया है। टीएमसी की सरकार भाजपा के स्टार प्रचारकों का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दे रही है। वहां पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कपिलवस्तु महोत्सव में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद यह बातें कही। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब तृणमूल कांग्रेस का खेला समाप्त हो चुका है। दस वर्षों के कार्यकाल में दीदी गरीबों का भला नहीं कर पाई है। इसलिए वे हताश और निराश हैं। वहां पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर की मिट्टी बहुत पवित्र है। यहीं से भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को शांति और अहिंसा का संदेश दिया है। इस जनपद में भरत भारी और बाण गंगा भी ऐतिहासिक स्थल है। इस तरह के आयोजन से संस्कृति का संरक्षण होने के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा के निखार लाने का अवसर प्राप्त होता है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal