रोडवेज इंप्लाइज यूनियन आलमबाग डिपो शाखा का वार्षिक चुनाव 2021 संपन्न
लखनऊ : रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रुपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आलमबाग डिपो शाखा का वार्षिक चुनाव 2021 चुनाव अधिकारी एनएन पांडे द्वारा संपन्न कराया गया। इसमें डिपो के सत्य प्रकाश सोनकर को शाखा अध्यक्ष, शीतल प्रसाद को शाखा मंत्री, ओम नारायण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं शेखर सक्सेना को उपाध्यक्ष चुना गया। संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर शारदा प्रसाद दीक्षित, वसीम सिद्दीकी, विकास सिंह, सत्येंद्र, बैजनाथ, गुरमीत, परवेज अली, रत्नेश, अशोक कुमार, पंकज मौर्य, रंजीत एवं अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal