भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा आरएसएस विंग की सेविका नीलम तिवारी की मौत से शोक की लहर
लखनऊ : हिन्दू आर्मी चीफ सुशील तिवारी की पत्नी, भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा आरएसएस विंग की सेविका नीलम तिवारी की अकस्मात मौत से संगठन में शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सोशल मीडया पर दुःख जताया और नीलम के परिवार के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नीलम एक कर्मठ, समर्पित और स्नेहशील सेविका थीं। सांसद कौशल किशोर नीलम के परिजनों से मिले और कहा कि नीलम का समर्पण भुलाया नहीं जा सकता। चाहे भाजपा कार्यकर्ता हो, हिन्दू आर्मी कार्यकर्ता या आरएसएस, सभी ने अपने वाल पर शोक संवेदना प्रकट की, परिजनों के लिए प्रार्थना की।
बीजेपी केंद्रीय सोशल मीडिया ने भी नीलम तिवारी की मौत पर दुख जताया है। राष्ट्र सेविका समिति से रंजना मिश्रा, और पार्षद विनोद मौर्य अंतिम यात्रा में शामिल हुए। प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह भी शव यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने शोक जताया और नीलम के परिजनों के लिए दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने को ईश्वर से प्रार्थना की।
ज्ञात हो कि नीलम तिवारी भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत पकड़ थी। स्वाती सिंह, दर्शना सिंह, आरएसएस, स्वतंत्र देव सिंह, सुनील बंसल, योगी, मोदी के सैकड़ों पेज फैन क्लब के नाम चलाती थीं। पार्टी और संगठन का जमकर प्रचार करती हैं। नीलम तिवारी कहती थीं कि जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित है। बड़ी बात यह है कि हिन्दू आर्मी के चीफ सुशील तिवारी की पत्नी होने व भाजपा की एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते जनसंख्या नियंत्रण व तमाम मुद्दों पर लिखती और जागरूक करती थीं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal