हिन्दी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल जीतने वाले सी.एम.एस. के मेधावी छात्र सम्मानित

लखनऊ, 31 जुलाई। हिन्दी भाषा में अपने उत्कृष्ट ज्ञान-विज्ञान से लखनऊ का नाम रोशन करने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के चार मेधावी छात्रों को राज्य लोक सेवा अधिकरण विभाग के हॉल में आयोजित एक सम्मान समारोह में पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी एवं उ.प्र. राज्य लोक सेवा अधिकरण की प्रशासकीय सदस्य डा. अनिता भटनागर जैन ने पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इन छात्रों में अखिल भारतीय स्तर पर हिन्दी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल जीतने वाले सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के छात्र ओजस मिश्रा, सिद्धार्थ नारायण एवं दक्षिता तथा कैम्ब्रिज बोर्ड (आई.जी.सी.एस.ई.) की परीक्षा में हिन्दी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा अनाहिता सिंह शामिल हैं। सम्मान समारोह में सुश्री अनीता भटनागर जैन ने इन छात्रों को स्वलिखित पुस्तक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों के माता-पिता, शिक्षक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह का आयोजन हिन्दी भाषा के विकास एवं भावी पीढ़ी में अपनी मातृभाषा के प्रति ललक व सम्मान की भावना को विकसित के उद्देश्य से किया गया।

            इस अवसर पर बोलते हुए डा. अनिता भटनागर जैन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा में लखनऊ का नाम सारे देश में रोशन किया है। सी.एम.एस. के छात्र शैक्षणित उत्कृष्टता के साथ ही नैतिकता व चारित्रिक विकास में भी अव्वल हैं, इसके लिए सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन वास्तव में बधाई की पात्र हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को हिन्दी की प्रेरक कहानियाँ पढ़ने हेतु अवश्य प्रेरित करें, क्योंकि ये बच्चों के नैतिक व चारित्रिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com