बिना अनुमति लगी कांग्रेस की होर्डिंग को नगर निगम ने हटाया

बिना अनुमति लगी कांग्रेस की होर्डिंग को नगर निगम ने हटाया

लखनऊ। लखनऊ में कांग्रेस की बैठकें लेने आयी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्साहित कार्यक्रर्ताओं ने बिना अनुमति लिए ही शहर में होर्डिंग टांग दिया। जिसे नगर निगम ने हटा दिया है।

नगर निगम के प्रचार विभाग के प्रवर्तन दल के सदस्यों ने शनिवार को सुबह अभियान लेकर कांग्रेस की होर्डिंग को हटाया। प्रवर्तन दल के प्रभारी के रुप में कार्य देख रहें अपर नगर आयुक्त राकेश यादव के निर्देश पर यह कार्यवाही हुई। सबसे पहले नगर निगम के प्रवर्तन दल के सदस्यों ने 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री चौराहे तक लगी होर्डिंग को हटाया और इसके बाद कुछ और जगहों पर बिना अनुमति टंगी पायी गयी होर्डिंग हटा दी गयी।

कांग्रेस महासचिव के आगमन पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर फ्लैश, होर्डिंग टांगी लेकिन वे भूल गये कि नगर निगम की अनुमति के बिना होर्डिंग नहीं लगायी जा सकती है। नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए होर्डिंग तो हटायी ही, आगे उन नेताओं को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही हैं, जिन्होंने होर्डिंग टांगी है।

गौरतलब है कांग्रेस महासचिव प्रियंका के दौरे का दूसरा दिन भी बैठकें की भेंट चढ़ेगा। इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश से आये कांग्रेस के नेताओं से उनकी मुलाकात होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com