भारत सरकार सी.एम.एस. के 17 छात्रों को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान करेगी

लखनऊ, 18 अक्टूबर। भारत सरकार ंके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 17 मेधावी छात्रों को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप दी जायेगी। इस प्रकार, इन मेधावी छात्रों को 68 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा जायेगा। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले छात्रों में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के ध्रुव ढींगरा, सार्थक श्रीवास्तव, आर्यन सिन्हा, विनायक गुप्ता, अंजली शर्मा, अवन्तिका अवस्थी, अंशुमाली सूरी, पांखुरी अस्थाना, सूर्यांश कुशवाहा, अनिकेत कनौजिया, वैशाली अग्रवाल, यशवर्धन साहू, अमय सिंह, हर्षिका श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, आयुष रॉय एवं वैभव तिवारी शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक व प्रेरणादायी वातावरण को दिया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com