प्रदेश में कल एक दिन में कुल सैम्पल की जांच की गयी : अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,30,753 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 17,776 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,69,73,563 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के लिए 1,24,295 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 20,532 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 98,238 एक्टिव मामले है, जिनमे 95,293 लोग होम आइसोलेशन में है।  

 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 18 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 25,81,162 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,03,39,175 दी गयी है। उत्तर प्रदेश देश मे पहला राज्य है जहाँ कोविड की दूसरी डोज 9 करोड़ से अधिक दी गई है। कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,00,45,225 दी गयी है।  उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 62,83,447 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक 5,29,013 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल 23,71,96,860 डोज दी जा चुकी है। शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 24 करोड़ तक पहुँच जाएगा। 

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण 10  से कम आयुवर्ग में 2.89 प्रतिशत, 10 से 20 के आयुवर्ग में 8.52 प्रतिशत, 20 से 40 के आयुवर्ग में 46.54 प्रतिशत, 40 से 60 के आयुवर्ग में 30.34 प्रतिशत तथा 60 से अधिक आयुवर्ग में 11.70 प्रतिशत है।  उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और 60 वर्ष से अधिक लोगो का ध्यान रखे।  उन्होने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com